Disney Once एक 2D सॉकर गेम है, जिसमें आप रोमांचक एक-बनाम-एक गेम खेल सकते हैं। इसमें गेम केवल एक मिनट तक ही चलते हैं, लेकिन यह औसतन पाँच या छह गोल करने के लिए आवश्यक समय से भी अधिक होता है।
Disney Once की खेलविधि इसी शैली के अन्य खेलों के समान होती है। इसका मतलब है कि बायीं ओर आपके पास दिशा बटन होते हैं जिनका उपयोग आप स्क्रीन के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए कर सकते हैं, जबकि दायीं ओर कूदने और शूट करने के लिए दो बटन होते हैं। इसके अलावा, विशेष शॉट के लिए भी एक बटन होता है।
हर बार जब आप कोई गेम जीतते हैं, तो आपको ढ़ेरों सिक्के मिलते हैं। इन सिक्कों से आप अपने खिलाड़ी को और बेहतर बनाने के लिए नये हुनर अनलॉक कर सकते हैं। शुरुआत में, आप केवल कूद सकते हैं, अत्यंत धीमी गति से दौड़ सकते हैं और कमजोर शॉट मार सकते हैं। हालांकि, जैसे ही आपके पास अपग्रेड में निवेश करने के लिए पर्याप्त सिक्के आ जाते हैं, सब कुछ बदल जाता है।
Disney Once की सबसे अच्छी बात यह है कि खेल के मुख्य मेनू से ही आप अपने खिलाड़ी का संपूर्ण स्वरूप बदल सकते हैं। आपके चरित्र को एक अनूठी शैली देने के लिए आपके पास ढेर सारे हेयर स्टाइल, चेहरे के बाल और विभिन्न प्रकार के चेहरे उपलब्ध होंगे।
Disney Once एक अत्यंत ही मनोरंजक सॉकर गेम है, जिसमें ढेर सारे अलग-अलग टूर्नामेंट होते हैं, इसलिए आप विभिन्न प्रकार के विरोधियों के खिलाफ खेल सकते हैं। इनमें से कई के पार अत्यंत प्रभावशाली विशेष शॉट्स भी होंगे।
कॉमेंट्स
अवशेष
बहुत अच्छा